Posts

Showing posts from May, 2022

Simpli ACV Keto Gummies Reviews 100% Clinically Certified Ingredients?

Simpli ACV Keto Gummies (Shark Tank) Cost - 100 percent Regular, Fat Terminator Equation! ➢ "OFFICIAL WEBSITE" Click Here To Buy Now!! Simpli ACV Keto Gummies Surveys - The need for a sensible CBD supplement is impossibly overwhelming today and this is thinking about the way that tortures in human bodies are ceaselessly making happening with life very testing. Accepting you are clear the new improvement today, you will be overpowered thinking about how this is really your suspicion and expected to use. This thing has the best of neighborhood substances and you can think about extra under. What is Simpli ACV Keto Gummies? Simpli ACV Keto Gummies Recipe should shielded nearby be persuading. They shouldn't change into a piece of life by getting penchant outlining for the client. Considering this dread a ton various individuals overall choose to avoid things. Regardless, Simpli ACV Keto Gummies utilizes current and clinical hemp oil and the punch of each plant that ...

Sohail Khan and Seema Khan Divorce: बेइंतहा प्यार, परिवार से बगावत, घर से भागकर शादी...फिल्मी है सोहेल-सीमा की लव स्टोरी

Image
 बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के घर से एक बुरी खबर आई है. खान परिवार में एक और शादीशुदा जोड़ी टूटने की कगार पर है. अरबाज खान के बाद सलमान खान के छोटे भाई सोहेल खान का पत्नी सीमा खान से तलाक होने जा रहा है. शुक्रवार को सीमा और सोहेल ने मुंबई के फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दी. कोर्ट के बाहर भी दोनों को अलग अलग ही स्पॉट किया गया. अभी कपल की तरफ से तलाक पर ऑफिशियल जानकारी शेयर नहीं की गई है. सोहेल और सीमा खान की शादी 24 साल बाद टूटने जा रही है. सोहेल और सीमा के इस शादी से दो बच्चे हैं निरवान और योहान. खान परिवार में दूसरा तलाक होने की खबर ने फैंस को झटका दिया है. एक नजर डालते हैं सोहेल और सीमा की लव स्टोरी पर. सोहेल और सीमा खान की शादी 1998 में हुई थी. आज चाहे सोहेल और सीमा का प्यार खत्म हो गया है लेकिन एक वक्त था जब दोनों एक दूजे के प्यार में डूबे रहते थे. सोहेल की सीमा खान से पहली मुलाकात फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' की शूटिंग के वक्त हुई थी. उस समय सीमा खान मुंबई में रह रही थीं. वे फैशन डिजाइनिंग में अपना करियर बना रही थीं. बहुत जल्द सोहेल खान और सीमा खान ने डेट करना शुरू कर ...

RBSE fifth, eighth Result 2022 Date: राजस्थान 5वीं, 8वीं बोर्ड रिजल्ट कब आएगा? ये है संभावित तारीख

Image
 RBSE Rajasthan Board fifth, eighth Result 2022 Date: राजस्थान बोर्ड (आरबीएसई) कक्षा 5वीं और कक्षा 8वीं परीक्षा 2022 में लगभग 25 लाख छात्र उपस्थित हो रहे हैं. बोर्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर दोनों कक्षाओं के नतीजे ऑनलाइन जारी करेगा. RBSE Rajasthan Board fifth eighth Result 2022 Date: राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे मई के आखिरी दिनों में घोषित होने की उम्मीद है. 5वीं, 8वीं की परीक्षाएं 17 मई को खत्म हो जाएंगी. इसके बाद, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर (RBSE) दोनों कक्षाओं के परिणाम ऑनलाइन जारी करेगा. नतीजे घोषित होने के बाद, छात्र राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपने अंक देख सकेंगे. RBSE Class fifth, eighth Result Kab Aayega: इस दिन जारी हो सकता है रिजल्ट 17 मई 2022 को 5वीं और 8वीं क्लास की परीक्षाएं खत्म होने के बाद, राजस्थान बोर्ड कुछ ही दिनों में आंसरशीट चेकिंग का काम खत्म कर लेगा. उम्मीद है कि आरबीएसई 25 मई 2022 को दोनों कक्षाओं के परिणाम (RBSE fifth, eighth Result 2022) घोषित कर सकता है. ह...

शादी के 6 महीने बाद Katrina Kaif ने दी गुड न्यूज! 2 महीने की प्रेग्नेंट होने की खबर, जानें क्या है सच?

Image
 बॉलीवुड की ग्लैमर गर्ल कटरीना कैफ को लेकर एक बड़ी खबर सुनने को मिल रही है. ये खबर एक गुड न्यूज है जिसे सुन आप खुशी से झूम उठेंगे. खबरें हैं कि कटरीना कैफ 2 महीने की प्रेग्नेंट हैं. वे और विक्की कौशल पेरेंट्स बनने वाले हैं. लेकिन लेकिन लेकिन...इससे पहले आप जश्न मनाएं खबर का सच तो जान लीजिए. अटकलें तेज हैं कि कटरीना कैफ प्रेग्नेंट हैं. कपल यूएस में वेकेशन एंजॉय कर रहा है. वहीं भारत में एक्ट्रेस के प्रेग्नेंट होने की खबरें छाई हुई हैं. लेकिन आपको ज्यादा खुश होने की जरूरत नहीं है क्योंकि एक्ट्रेस की तरफ से प्रेग्नेंसी की खबरों को खारिज कर दिया गया है. ETimes ने कटरीना कैफ की टीम से उनके प्रेग्नेंट होने को लेकर बात की. एक्ट्रेस की टीम ने खुलासा करते हुए बताया कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट नहीं हैं. अभी वो अपने करियर पर फोकस कर रही हैं. साथ ही पति विक्की कौशल संग अपनी शादी के शुरुआती दिनों को एंजॉय कर रही हैं. विक्की के प्रवक्ता ने भी प्रेग्नेंसी की खबरों को गलत बताया है. इस बात से हर कोई वाकिफ है कि कटरीना कैफ बच्चों की शौकीन हैं. कई बार वे मीडिया से बात करते हुए बच्चों को लेकर अपने शौक के बा...

आंध्र प्रदेश में भयंकर सड़क हादसा, खाई में बस गिरने से 7 की मौत, 45 घायल

Image
 Transport Accident In Chittoor: तिरुपति के एसपी के मुताबिक ये हादसा तिरुपति से 25 किलोमीटर दूर बकरापेटा में हुआ. कहा जा रहा है कि ड्राइवर की लापरवाही से बस के खाई गिर जाने से ये हादसा हुआ. चित्तूर. आंध्र प्रदेश के चित्तूर ज़िले में कल रात भयंकर सड़क हादसा (Transport Accident In Chittoor) हुआ. बस के खाई में गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई जबकि 45 यात्री घायल हो गए. कहा जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है. तिरुपति के एसपी के मुताबिक ये हादसा तिरुपति से 25 किलोमीटर दूर बकरापेटा में हुआ. कहा जा रहा है कि ड्राइवर की लापरवाही से बस के खाई में गिर जाने से ये हादसा हुआ. घायलों को पास के अस्पताल में ले जाया गया है. पुलिस और दमकल विभाग के कर्मियों ने बचाव अभियान शनिवार रात से ही शुरू कर दिया था. हालांकि, अंधेरे से ऑपरेशन में बाधा आई. कहा जा रहा है कि ये खाई 50 फीट गहरी है. ऑपरेशन सुबह भी जारी रहा. शादी में जा रही थी बस अंग्रेजी वेबसाइट इंडिया टूडे के मुताबिक इस बस पर बराती सवार थे. ये प्राइवेट बस अनंतपुर जिले के धर्मावरम से चित्तूर के नगरी जा रही थी. जब ये हादसा हुआ तब ये बस बस घाट रोड ...

Inside Story: सरहद पार रची गई मोहाली धमाके की साजिश, हमले में ISI का हाथ!

Image
 मोहाली के जिस दफ़्तर पर रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड यानी आरपीजी से हमला किया गया है, वो सबके बस की बात नहीं है. ऐसे में हमले के तार सरहद पार से जुड़ते दिखाई देते हैं. यह हमला अपने आप में कई सवाल खड़े कर गया है. क्या पंजाब में इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर पर हुआ आरपीजी अटैक आईएसआई और ख़ालिस्तान समर्थित आतंकियों की साज़िश है? पंजाब पुलिस ने बेशक अभी इस हमले की पूरी साज़िश का ख़ुलासा ना किया हो, लेकिन खुफ़िया सूत्रों को इस हमले को लेकर कुछ ऐसी ही आशंका है. असल में मोहाली के इस दफ़्तर पर जिस तरह से रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड यानी आरपीजी से हमला किया गया है, वो सबके बस की बात नहीं है. ऐसे में हमले के तार सरहद पार से जुड़ते दिखाई देते हैं. मोहाली में पंजाब इंटेलिजेंस दफ्तर में रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड यानी आरपीजी का हमला अपने आप में कई सवाल खड़े कर गया है. सबसे बड़ा सवाल तो यही है कि आख़िर इस आरपीजी अटैक का सच क्या है? क्या ये आईएसआईए के इशारे पर किया गया ख़ालिस्तानी आतंकियों का हमला है या फिर कुछ और? क्योंकि जिस तरह हमले में रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड यानी आरपीजी का इस्तेमाल किया गया, वैसा हमला करना हर...

कौन हैं प्रोफेसर ओक जिनकी एक किताब से शुरू हुआ ताजमहल पर फसाद

Image
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में याचिका दायर कर ताजमहल में बंद पड़े 22 कमरों को खोलने की मांग की गई है. ताजमहल को लेकर ये विवाद नया नहीं है. हिंदू संगठन दावा करते रहे हैं कि ताजमहल से पहले यहां शिव मंदिर था. जिसे 'तेजो महालय' नाम से जाना जाता था. ताजमहल (Tajmahal) दुनिया के सात अजूबों में से एक. अपनी अद्भुत निर्माण शैली के चलते दुनियाभर में प्रसिद्ध ताजमहल को लेकर दावा किया जाता है कि इसे मुगल बादशाह शाहजहां ने अपनी बेगम मुमताज की याद में बनवाया था. यही वजह है कि इसे प्यार की निशानी भी कहा जाता है. लेकिन ताजमहल को लेकर एक बार फिर विवाद शुरू हो गए हैं. दरअसल, इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में याचिका दायर कर ताजमहल में बंद पड़े 22 कमरों को खोलने की मांग की गई है. यह याचिका बीजेपी नेता रजनीश सिंह ने दायर की है. उन्होंने मांग की है कि कोर्ट आर्केलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ASI) को ये कमरे खोलने का आदेश दे. ताकि वहां हिंदू मूर्तियों और शास्त्रों के अस्तित्व का पता लग सके. पीएन ओक ने किया 'तेजो महालय' होने का दावा ताजमहल को लेकर ये विवाद नया नहीं है. हिंदू संगठन दावा करते रहे ...